ICT Class 6 Ch 4 Important Point to Remember

ICT Class 6 Ch 4 Important Point to Remember

ICT Class 6 Ch 4 Important Point to Remember

  1. Internet आपस में जुडे हुए Computer का जाल है।
  1. World Wide Web (WWW) एक विश्व सूचना प्रणाली है जिसमें पूरे विश्व के सूचना संयंत्र आपस में जुड़े रहते हैं जिनको हम internet की सहायता से प्रयोग कर सकते हैं |
  2. Internet पर मौजूद files और page को Webpage कहते हैं जिनमें text, चित्र, links, साउंड वगेरा संग्रह किए जा सकते हैं।
  3. एक विषय के सारे Webpage के संग्रह को Website कहते हैं।
  4. किसी भी Website के पहले पेज को Homepage कहते हैं।
  5. Internet पर मौजूद हर संसाधन का एक अनोखा address होता है जिसको U.R.L. (Uniform Resource Locator) कहते हैं।
  6. वेब ब्राउज़र पलगइनस (Plug-Ins) और ऐड-ऑन(Add-Ons) आपके वेब ब्राउज़र में एकीकृत program है और इसकी क्षमताओं का विस्तार करते है।
  7. एक Web Cookie, जिसे internet कुकी या ब्राउज़र कुकी के रूप में भी जाना जाता है, एक text फ़ाइल होती है जिसमें ऐसी जानकारी होती है जिसे वेबसाइट को किसी विशेष visit या visitor से संबंधित store करने की आवश्यकता होती है।
  8. Internet के साथ डिजिटल तकनीक का उपयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति डिजिटल नागरिक या NETIZEN है।
  9. Netiquette का अर्थ है internet पर लोग या समूह के साथ संवाद करने के नियम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *